परमाणु युद्ध. - अलका सर्वत मिश्रा

अलका सर्वत मिश्राअलका सर्वत मिश्रा2 Sept 1974

5 min read · 12.4K reads

 
उन दोनों के बीच
जारी थी
गर्मागरम बहस मुद्दा था
तुम बड़ॆ कि हम बड़े !
एक कह्ता था –
परमाणु युद्ध होना चाहिये
ताकि
नष्ट हो जाए मनुष्य नाम की प्रजाति देश काल की सीमाएं अमीरी-गरीबी की रेखाएं सत्य-असत्य का द्वन्द्व
और भारी पड़ता बाहुबल,
जिससे फिर से पनपे
एक नई सभ्यता के साथ एक नया मानव जहाँ बुराइयाँ हों ही न
शैतानियत को ठिकाना न मिले.
दूसरा कह्ता था- इस युद्ध से नष्ट हो जायेगी
हमारी वैज्ञानिक प्रगति ये ऎशो-आराम के साधन ये यान व विमान हमारी कृषि लाखों साल का विकास इतनी सुन्दर गगनचुम्बी इमारतें
इन्हें फिर से प्राप्त करने मॅ हजारॉ साल तक करना होगा
नए मानव को परिश्रम
और
हम पिछड़ जायेंगे अन्य ग्रहॉ पर पनपती सभ्यता से, ........तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए परमाणु युद्ध.
मैं तो तभी से सोच रही हूँ कि आखिर दोनॉ मॅ से
 बड़ा कौन ?
जरा आप भी सोचिए !
अलका सर्वत मिश्रा
About the poet

अलका सर्वत मिश्रा

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

स्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीजिस रास्ते गए वेबोली भिक्षुणी “—सुनों! एक दिन इसी रास्ते गए वहएक बालिका—वेश्या के उनके पैर पर माथा टेकते, उसे— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायतुम्हेंलगता है पृथ्वी में समस्त दृश्य ही है पुनरावृत्तियों कामनुष्य रहेगा बैठा, घास पर उसका प्रेम— बिप्लव चौधुरीमेरा यह शब्दसमूह(तरुण कवियों के हाथ में)स्वप्न-वाटिका छूकर आते हुए मेरे इन शब्दों में जीवन-धारा की सुषमा— हीरेन भट्टाचार्यरेनर मरिया रिल्के कोतूने अपना एक-एक क्षण समर्पित किया इस जग कोजिसकी रगों के लहू में मृत्यु के अणु जीवित हैं।— हरिश्चंद्र भट्टभूखभूख पेट में नहींआँखों में है— हरि मृदुल