आती हुई हवाएँ - अलका सर्वत मिश्रा

अलका सर्वत मिश्राअलका सर्वत मिश्रा2 Sept 1974

2 min read · 12.3K reads

आती हुई हवाएँ
मायूस होने लगी थीं
ख़ुशबू की तलाश में !
दुर्गन्ध का साम्राज्य था
हर तरफ फैला हुआ
आदमी तो आदमी
दिमाग तक सड़ा हुआ!!

भटकती ही रह गई
अंधेरी राहों पर
रोशनी की तलाश में !!

ज़िंदा आदमी की भी
बेनूर सी आँखें !

हवाओं को शंका हुई
अपने ही क़दम पर
कहीं ग़लत तो नहीं आई वे
ये धरती ही है न !!!
अलका सर्वत मिश्रा
About the poet

अलका सर्वत मिश्रा

View profile & all 17 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like