निकहते-ज़ुल्फ़ से नीन्दों को बसा दे आकर - अख्तर शीरानी

अख्तर शीरानीअख्तर शीरानी

2 min read · 12.4K reads

निकहते-ज़ुल्फ़ से नीन्दों को बसा दे आकर ।
मेरी जागी हुई रातों को सुला दे आकर ।

किस क़दर तीरओ-तारीक है दुनिया मेरी,
जल्वए-हुस्न की इक शमअ जला दे आकर ।

इश्क़ की चान्दनी रातें मुझे याद आती हैं,
उम्रे-रफ़्ता को मेरी मुझसे मिला दे आकर ।

जौके-नादीद में लज्ज़त है मगर नाज़ नहीं
आ मेरे इश्क़ को मग़रूर बना दे आकर ।
अख्तर शीरानी
About the poet

अख्तर शीरानी

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like