हर वक़्त नौहा-ख़्वाँ सी रहती हैं मेरी आँखें - अख़्तर अंसारी

Akhtar Ansariअख़्तर अंसारी1 Oct 1909 – 5 Oct 1988

3 min read · 12.4K reads

हर वक़्त नौहा-ख़्वाँ सी रहती हैं मेरी आँखें
इक दुख भरी कहानी कहती हैं मेरी आँखें

जज़्बात-ए-दिल की शिद्दत सहती हैं मेरी आँखें
गुल-रंग और शफ़क़-गूँ रहती हैं मेरी आँखें

ऐश ओ तरब के जलसे दर्द अलम के मंज़र
क्या कुछ न हम ने देखा कहती हैं मेरी आँखें

जब से दिल ओ जिगर की हम-दर्द बन गई हैं
ग़म-गीनियों में डूबी रहती हैं मेरी आँखें

लबरेज़ हो के दिल का साग़र छलक उठा है
शायद इसी सबब से बहती हैं मेरी आँखें

हर जुम्बिश-ए-नज़र है रूदाद-ए-इश्क़ अख़्तर
हैं बे-ज़बाँ मगर कुछ कहती हैं मेरी आँखें
Akhtar Ansari
About the poet

Akhtar Ansari अख़्तर अंसारी

अख्तर अंसारी का जन्म 1 अक्टूबर 1909 को बदायूं में हुआ था। एंग्लो अरबी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और बी.टी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से। ऐसा करने के बाद, उन्होंने विश्वविद्यालय के स्कूल में प्रवेश लिया। 1947 में उर्दू में एमए…

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Akhtar Ansari

  1. साफ़ ज़ाहिर है निगाहों से कि हम मरते हैं - अख़्तर अंसारी

    साफ़ ज़ाहिर है निगाहों से कि हम मरते हैंमुँह से कहते हुए ये बात मगर डरते हैं

    12.4K reads
  2. वो इत्तेफ़ाक़ से रस्ते में मिल गया था मुझे - अख़्तर अंसारी

    वो इत्तफ़ाक़ से रस्ते में मिल गया था मुझेमैं देखता था उसे और वो देखता था मुझे

    12.4K reads
  3. आईना-ए-निगाह में अक्स-ए-शबाब है - अख़्तर अंसारी

    आईना-ए-निगाह में अक्स-ए-शबाब हैदुनिया समझ रही है के आँखों में ख़्वाब है

    12.4K reads
  4. आफ़तों में घिर गया हूँ ज़ीस्त से बे-ज़ार हूँ - अख़्तर अंसारी

    आफ़तों में घिर गया हूँ ज़ीस्त से बे-ज़ार हूँमैं किसी रूमान-ए-ग़म का मरकज़ी किरदार हूँ

    12.4K reads
  5. आरज़ू को रूह में ग़म बन के रहना आ गया - अख़्तर अंसारी

    आरज़ू को रूह में ग़म बन के रहना आ गयासहते सहते हम को आख़िर रंज सहना आ गया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी