आरज़ू को रूह में ग़म बन के रहना आ गया - अख़्तर अंसारी

Akhtar Ansariअख़्तर अंसारी1 Oct 1909 – 5 Oct 1988

3 min read · 12.4K reads

आरज़ू को रूह में ग़म बन के रहना आ गया
सहते सहते हम को आख़िर रंज सहना आ गया

दिल का ख़ूँ आँखों में खिंच आया चलो अच्छा हुआ
मेरी आँखों को मेरा अहवाल कहना आ गया

सहल हो जाएगी मुश्किल ज़ब्त सोज़ ओ साज़ की
ख़ून-ए-दिल को आँख से जिस रोज़ बहना आ गया

मैं किसी से अपने दिल की बात कह सकता न था
अब सुख़न की आड़ में क्या कुछ न कहना आ गया

जब से मुँह को लग गई अख्तर मोहब्बत की शराब
बे-पिए आठों पहर मद-होश रहना आ गया
Akhtar Ansari
About the poet

Akhtar Ansari अख़्तर अंसारी

अख्तर अंसारी का जन्म 1 अक्टूबर 1909 को बदायूं में हुआ था। एंग्लो अरबी स्कूल में शिक्षा प्राप्त की। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए और बी.टी. अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से। ऐसा करने के बाद, उन्होंने विश्वविद्यालय के स्कूल में प्रवेश लिया। 1947 में उर्दू में एमए…

View profile & all 27 Poems / Stories

More from Akhtar Ansari

  1. साफ़ ज़ाहिर है निगाहों से कि हम मरते हैं - अख़्तर अंसारी

    साफ़ ज़ाहिर है निगाहों से कि हम मरते हैंमुँह से कहते हुए ये बात मगर डरते हैं

    12.4K reads
  2. वो इत्तेफ़ाक़ से रस्ते में मिल गया था मुझे - अख़्तर अंसारी

    वो इत्तफ़ाक़ से रस्ते में मिल गया था मुझेमैं देखता था उसे और वो देखता था मुझे

    12.4K reads
  3. आईना-ए-निगाह में अक्स-ए-शबाब है - अख़्तर अंसारी

    आईना-ए-निगाह में अक्स-ए-शबाब हैदुनिया समझ रही है के आँखों में ख़्वाब है

    12.4K reads
  4. आफ़तों में घिर गया हूँ ज़ीस्त से बे-ज़ार हूँ - अख़्तर अंसारी

    आफ़तों में घिर गया हूँ ज़ीस्त से बे-ज़ार हूँमैं किसी रूमान-ए-ग़म का मरकज़ी किरदार हूँ

    12.4K reads
  5. अब वो सीना है मज़ार-ए-आरज़ू - अख़्तर अंसारी

    अब वो सीना है मज़ार-ए-आरज़ूथा जो इक दिन शोला-ज़ार-ए-आरज़ू.

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like