पुरबिया

अखिलेश श्रीवास्तवअखिलेश श्रीवास्तव

1 min read · 12.4K reads

हम भगा दिए जाएँगे

अगर कमल नहीं खिला

चिड़िया नहीं चहचहाई

आप मेरी इकहरी देह का गणित देखिए

असम में सिर्फ़ एक पुरबिया घुस जाए तो

वह सम होकर विभाजित हो जाए

आप मेरी भाषा की आग देखिए

मुंबईकर को बम्बईया कह दूँ

तो जल जाएँ आठ दस झोपड़ियाँ

यूँ समझिए हम सूरज हैं

उगे भले पूरब में,

ढलते हुए हमें पश्चिम पहुँचना है

वहीं किसी स्टेशन पर अस्त हो जाना है

हम किसी और के हिस्से की धरती पर खड़े हैं

हमने अभी-अभी जो एक घूँट पानी पिया है

उससे लातूर के खेत लहलहा उठते

कुछ लोग मेरी छाती पर चढ़े हैं

और रास्ता खोज रहे हैं मेरे फेफड़ों का

जो साँस मैंने ली है उसमें इतनी हवा है कि

कम से कम दो गुजराती ज़िंदा रह जाते सदियों तक

मेरे पीछे भीड़ है

मेरे आगे समंदर है

पीछे से भागो-भागो... की आवाज़ है

समंदर यही आवाज़ दुगुनी करके लौटा रहा है

भागो भागो भागो भाग जाओ

यहाँ तक कि बलिया से चली ट्रेन मेरठ में रुकती है

तो आवाज़ आती है भाग जाओ

मुझे लगता है किसी दिन आरा में मेरे पुश्तैनी गाँव का पड़ोसी

मुझे पुरबिया-पुरबिया कहते हुए भगा न दे।

अखिलेश श्रीवास्तव
About the poet

अखिलेश श्रीवास्तव

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैइन कटोरों में अभी थोड़ा सा पानी और है— मुनव्वर रानाजबकि भारत उन्हीं का हैकहाँ है उनका ठिकाना? त्रिपुरा, असम, बंगाल,संताल परगना, दक्षिण भारत, मेघालय में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरतालीएक ताली हमारी नाकामी के लिए।माफ़ कीजिए, एक ताली हमारी नाकामी को ढँकने के लिए।— फ़रीद ख़ाँकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राज