बिहारी

अखिलेश श्रीवास्तवअखिलेश श्रीवास्तव

1 min read · 12.4K reads

पूछो तो कहेंगे दिल्ली के हैं

और ठेलोगे

तो ज़्यादा से ज़्यादा मथुरा बता देंगे

पूछो मथुरा में कहाँ से

तो कहेंगे राधे-राधे

ट्रेन का नाम पूछो तो बताएँगे पश्चिम एक्सप्रेस

पुरबिया का नाम भूले से भी नहीं धरेंगे

उनकी शिनाख़्त सतुआ या लिट्टी से होगी

या फिर किसी ठेकेदार के नाम लिखी चिट्ठी से होगी

नए ज़माने का हुआ तो

गोल्ड स्टार का जूता मिल जाएगा पैरों में

गाँव से निकलते हैं तो पटीदार को लगता है :

सल्तनत बन गई होगी अब तक परदेस में

परदेस में मालिक को बताते हैं :

बाइस बिस्से का चक है गाँव में सड़क किनारे ही

दुख को झूठे सुख की परछाई से कितना भी ढकें

कुछ न कुछ उघारे दिख ही जाता है

गाँव में डरने के लिए बस बरम होते हैं

सफ़र में टीटी और जीआरपी से डरते हैं

उतरते हैं तो पुलिस, हवलदार, ठेकेदार और साथी कामदार से डरते हैं

सड़क भी मुफ़ीद जगह नहीं रही

पटरी पर आँख लग गई तो

चोर समझने पर अड़ी भीड़ से डरते हैं

ये राह में नहीं अधर में लटके लोग हैं

एक दिन भागते-भागते पहुँचेंगे देश के अंतिम छोर तक

जबरन सामूहिक रूप से पोटली में भरकर

समंदर में उतारे जाएँगे

जैसे नक़्शे में पोटली-सा श्रीलंका दिखता है

दो-तीन छीट बिंदुओं की रस्सी से समंदर में उतरता हुआ।

अखिलेश श्रीवास्तव
About the poet

अखिलेश श्रीवास्तव

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 21 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैहाँ इजाज़त है अगर कोई कहानी और हैइन कटोरों में अभी थोड़ा सा पानी और है— मुनव्वर रानाजबकि भारत उन्हीं का हैकहाँ है उनका ठिकाना? त्रिपुरा, असम, बंगाल,संताल परगना, दक्षिण भारत, मेघालय में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायभूमिहीनभूख के शिकार पर निकले ये शिकारीएकदम मुकम्मल आदमी हैं— हुकुम ठाकुरतालीएक ताली हमारी नाकामी के लिए।माफ़ कीजिए, एक ताली हमारी नाकामी को ढँकने के लिए।— फ़रीद ख़ाँकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राज