वह संताप नहीं दे सकता था
इसलिए उसे नायकों की तरह नहीं पुकारा गया
उसकी चहेती नायिका ने
उसके लिए स्वप्न गीत भी नहीं लिखे
और न ही किया उसकी स्मित का इंतज़ार
समय का सहचर,
कोई भी नहीं उसके साथ
वह परदे की ओट से समय को देखता है
और ख़ुद को धकेलता जाता है
पीछे दो क़दम और।








