कुछ बिखरी बातें

अखिलेश सिंहअखिलेश सिंह

1 min read · 12.4K reads

उसने देखा कि

वह सर्जना को पी सकता है

दृष्टि को रोक सकता है

मस्तिष्क को रिक्त कर सकता है

सुखा सकता है हृदय को

वह हज़म कर सकता है

अपने से उपजी हर एक चीज़ को।

एक दिन उसकी नाक ठीक हो गई

और उसने पाया कि

वह अपनी गंध को भी बिल्कुल नहीं समेट सकता।

…जो चीज़ें ख़ुशी नहीं देती हैं

उन पर दुःख के सिवा और क्या हो सकता है

और जब वे चीज़ें बेहद अपनी हों

जैसे कि समझदारी।

बहरहाल,

मेरे सीने की मछलियाँ जीवित हैं अभी

जैसे बर्फ़ की सिल्लियों के नीचे रहता है जीवन

बीतता दिन दिल को बीमार नहीं कर पाया

एक बार फिर।

~•~

साँसों की धौंकनी चलती रहती है,

समय जलता चला जाता है

सीना बहुत तिखाई से छिलता जाता है

हलक़ में स्मृतियों के अटकन-सी चुभन है

हाथ बढ़ते हैं आगे,

स्मृत को छूकर लौट आते हैं

हृदय का पोर-पोर चटखते हुए

फट जाने को है

जैसे किसी रस्सी से बँधा हुआ हो चाभी भरा खिलौना।

~•~

मेरा छपरा कराईन हो गया है

अब वह दुबारा से नहीं छाया जाएगा

और मैं,

घर लीपने के बाद उस पर फेंक दिया गया लत्ता हूँ

जिसे अब नहीं उतारा जाएगा

और मुझे संतोष भी है

कि अबकी बरखा साथ-साथ खाने के बाद

हम दोनों ही नहीं रहेंगे।

हम दोनों बरखा के इंतज़ार में हैं।

अखिलेश सिंह
About the poet

अखिलेश सिंह

नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अखिलेश सिंह

  1. प्रेमिकाएँ

    प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।

    12.4K reads
  2. एक दिन

    एक दिन कुछ नहीं रहेगायह जीवन, ये लोग-बाग़

    12.4K reads
  3. स्त्री-विषयक कविताओं से ऊबकर

    एकएक स्त्री का प्यार

    12.4K reads
  4. मुझे कुछ सीधा-सरल चाहिए

    मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ

    12.4K reads
  5. मेरे अभाव में

    मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like