गोदना

अखिलेश सिंहअखिलेश सिंह

1 min read · 12.4K reads

गोदना गोदाए हैं अम्मा—

धूमिल-सा

बिल्कुल उनके दिट्ठि जैसा

पढ़ी-लिखी नही हैं अम्मा

एक भी किताब

करिया अच्छर भँइस बराबर

देखती हैं

हाथ फेरती हैं

लेकिन बिगड़ जाती हैँ

कि वह नहीं पढ़ेंगी गोदना

उसमें लिखा है बाबू का नाम

स्मृतियों की दुनिया में खो जाती हैँ

बरबस ही निहारते हुए गोदना

कि घंटों ख़ून बहा था

और वह बिलखी थीं

कई-कई पाँत आँसू

बाबू का ग़ुस्साया चेहरा

कि ठीक से गोड़ भी न मीज पाई थीं

कई दिनों तक।

अखिलेश सिंह
About the poet

अखिलेश सिंह

नई पीढ़ी से संबद्ध कवि-लेखक।

View profile & all 32 Poems / Stories

More from अखिलेश सिंह

  1. प्रेमिकाएँ

    प्रेमिकाएँ तकलीफ़देह थीं। जब-जब उन्हें मजबूरन छोड़कर जाना पड़ा, तब-तब वे सिर्फ़ मजबूर लगीं। जब-जब उन्होंने आँखों के सामने ही दूसरा पुरुष चुन लिया, तब-तब वे सिर्फ़ नीच लगीं। और जब-जब हमेशा के लिए साथ रह गईं तो सिर्फ़ प्रेमिका नहीं रह गईं। पीड़ा और रिक्तता हर हाल में मिली। इस ‘सिर्फ़’ सोच के चलते किसी प्रेमिका को मज़बूत मानकर मुनादी पीटना क़ायदे से मुश्किल है।लड़कियाँ जो दोस्त थीं, उनसे कभी कुछ मिलता नहीं था। वे लंबी ताक के बावजूद तैयार नहीं मिलीं। जो तैयार हो भी गईं; वे भी आँसू, बेचारगी और पलायन के दुविधा-लेप से लेपित थीं। कुछ तो आगे दोस्ती ही नहीं रख पाईं।

    12.4K reads
  2. एक दिन

    एक दिन कुछ नहीं रहेगायह जीवन, ये लोग-बाग़

    12.4K reads
  3. स्त्री-विषयक कविताओं से ऊबकर

    एकएक स्त्री का प्यार

    12.4K reads
  4. मुझे कुछ सीधा-सरल चाहिए

    मुझे मुस्कुराहटों, आयोजनों और स्वार्थों के बग़लगीर सुशब्दों की अभिव्यंजना से दूर करोमुझे इन आइरनिकताओं से बचाओ

    12.4K reads
  5. मेरे अभाव में

    मेरे अभाव मेंगुंजाइशों के कारोबार होते रहे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like