पत्तों से फूलों में
फूलों से फल में
और फल को
जीवन की एक और संभावना में बदलते देखा है
अगर शब्दों के अर्थ सही-सही लिए जाएँ
तो,
जंगल को धुएँ में
शहर को ज़हर में
आँगन को बाज़ार में
आदमी को औज़ार में
क्या मैं बदलते देखूँ?
क्या नष्ट हुई चीज़ों को बदल जाना कहते हैं?








