हैरत से देखता हुआ चेहरा किया मुझे - अकरम नक़्क़ाश

Akram Naqqashअकरम नक़्क़ाश

2 min read · 12.4K reads

हैरत से देखता हुआ चेहरा किया मुझे
सहरा किया कभी कभी दरिया किया मुझे

कुछ तो इनायतें हैं मिरे कारसाज़ की
और कुछ मिरे मिज़ाज ने तन्हा किया मुझे

पथरा गई है आँख बदन बोलता नहीं
जाने किस इंतिज़ार ने ऐसा किया मुझे

तू तो सज़ा के ख़ौफ़ से आज़ाद था मगर
मेरी निगाह से कोई देखा किया मुझे

आँखों में रेत फैल गई देखता भी क्या
सोचों के इख़्तियार ने क्या क्या किया मुझे
Akram Naqqash
About the poet

Akram Naqqash अकरम नक़्क़ाश

नाम: अकरम नक़्क़ाश अंग्रेज़ी नाम: Akram Naqqash जन्म स्थान: Gulbarga

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like