टूटी हुई शबीह की तस्ख़ीर क्या करें - अकरम नक़्क़ाश

Akram Naqqashअकरम नक़्क़ाश

3 min read · 12.4K reads

टूटी हुई शबीह की तस्ख़ीर क्या करें
बुझते हुए ख़याल को ज़ंजीर क्या करें

अंधा सफ़र है ज़ीस्त किस छोड़ दें कहाँ
उलझा हुआ सा ख़्वाब है ताबीर क्या करें

सीने में जज़्ब कितने समुंदर हुए मगर
आँखों पे इख़्तिसार की तदबीर क्या करें

बस ये हुआ कि रास्ता चुप-चाप कट गया
इतनी सी वारदात की तश्हीर क्या करें

साअत कोई गुज़ार भी लें जी तो लें कभी
कुछ ओर अपने बाब में तहरीर क्या करें
Akram Naqqash
About the poet

Akram Naqqash अकरम नक़्क़ाश

नाम: अकरम नक़्क़ाश अंग्रेज़ी नाम: Akram Naqqash जन्म स्थान: Gulbarga

View profile & all 5 Poems / Stories