चाँदनी की छाँव में

अजीत रायज़ादाअजीत रायज़ादा17 Aug 1947

1 min read · 12.4K reads

कल रात

ऐसा हुआ

कुँवारी नदी

मचल गई

तटों की

मर्यादा तोड़

गाँव की ओर

निकल गई

चाँदनी की

छाँव में

कंचन देह

पिघल गई

बहुत सहेजा

ज़िदगी को

पर रेत-सी

फिसल गई

चढ़ी थी

दो सीढ़ियाँ

धूप, धीरे

ढल गई

अजीत रायज़ादा
About the poet

अजीत रायज़ादा

सुपरिचित कवि-लेखक और प्रशासनिक अधिकारी। एक से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। 'हाशिए पर आदमी' उल्लेखनीय कविता-संग्रह। मूल नाम : अजीत रायज़ादा जन्म : 17/08/1947 | सीतापुर, उत्तर प्रदेश अजीत रायज़ादा का जन्म 17 सितंबर 1947 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। उन्होंने स…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like