अवसरवाद

अजीत रायज़ादाअजीत रायज़ादा17 Aug 1947

1 min read · 12.4K reads

क्यों बदल जाता है सब पल भर में

अचानक, अप्रत्याशित, अनायास!

किसने घुमा दी ये

जादू की छड़ी

हो गए ग़ायब तमाशाई

बिछ रहे थे जो ज़मीन पर

क़ालीन-से

और झाड़ रहे थे

उनके जूतों की धूल

पलकों से अपनी।

पढ़कर

आज सुबह का अख़बार

उनकी चमचमाती कलगियों वाले

शुतुरमुर्ग़ी सिर

घुस गए हैं रेत में

कि कहीं कोई पहचान न ले

हालाँकि हक़ीक़त

जानते हैं सभी।

कुछ समय बाद धीरे से उठेंगी गर्दनें

नाक सूघेंगी हवा का रुख़

और फड़फड़ाते हुए पंख

करेंगे फिर

उड़ने की कोशिश

शामिल हो जाएँगे वे

सबसे बड़े झुंड में

करने नए चरागाह की तलाश।

अजीत रायज़ादा
About the poet

अजीत रायज़ादा

सुपरिचित कवि-लेखक और प्रशासनिक अधिकारी। एक से अधिक पुस्तकें प्रकाशित। 'हाशिए पर आदमी' उल्लेखनीय कविता-संग्रह। मूल नाम : अजीत रायज़ादा जन्म : 17/08/1947 | सीतापुर, उत्तर प्रदेश अजीत रायज़ादा का जन्म 17 सितंबर 1947 को उत्तर प्रदेश के सीतापुर में हुआ। उन्होंने स…

View profile & all 30 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like