एक आदमी होता था

अजेयअजेय18 Sept 1965

1 min read · 12.4K reads

पहले एक गौरैया होती थी

एक आदमी होता था

लेकिन आदमी इतना ऊँचा उड़ा

कि गौरैया खो गई!

पहले एक पहाड़ होता था

एक आदमी होता था

लेकिन आदमी ऐसे तन कर खड़ा

कि पहाड़ ढह गया!

पहले एक नदी होती थी

एक आदमी होता था

लेकिन आदमी ऐसे वेग से बहा

कि नदी सो गई!

पहले एक पेड़ होता था

एक आदमी होता था

लेकिन आदमी ऐसे ज़ोर से झूमा

कि पेड़ सूख गया!

पहले एक पृथ्वी होती थी

एक आदमी होता था

लेकिन आदमी इतने ज़ोर से घूमा

कि पृथ्वी रो पड़ी!

रो पड़ी...

कि पहले एक आदमी होता था।

अजेय
About the poet

अजेय

View profile & all 111 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like