विपरीत रसायन

अजंता देवअजंता देव31 Oct 1958

1 min read · 12.3K reads

स्त्रियाँ नहीं बन सकतीं शराबी

यह कहा होगा कवि ने

मेरे हाथ से पीकर

अगर बन जातीं स्त्रियाँ शराबी

तो पिलाता कौन

मेरे प्याले भरे हैं मद से

केसर कस्तूरी झलझला रही है

वैदूर्यमणि-सी

कीमियागर की तरह

मैं मिला रही हूँ

दो विपरीत रसायन

विस्फोट होने को है

मैं प्रतीक्षा करूँगी तुम्हारे डगमगाने की।

अजंता देव
About the poet

अजंता देव

सुपरिचित कवयित्री। कविताओं में उपस्थित संगीतात्मक वैभव के लिए उल्लेखनीय। मूल नाम : अजंता देव जन्म : 31/10/1958 | जोधपुर, राजस्थान अजंता देव का जन्म जोधपुर के एक प्रवासी बंगाल परिवार में हुआ। उनकी उच्च शिक्षा राजस्‍थान विश्वविद्यालय से पूरी हुई। शास्‍त्रीय संग…

View profile & all 31 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like