फूल थे रंग थे लम्हों की सबाहत हम थे - ऐतबार साज़िद

ऐतबार साज़िदऐतबार साज़िद

3 min read · 12.4K reads

फूल थे रंग थे लम्हों की सबाहत हम थे
ऐसे ज़िंदा थे के जीने की अलामत हम थे

सब ख़िरद-मंद बने फिरते थे माशा-अल्लाह
बस तेरे शहर में इक साहिब-ए-वहशत हम थे

नाम बख़्शा है तुझे किस के वुफ़ूर-ए-ग़म ने
गर कोई था तू तेरे मुजरिम-ए-शोहरत हम थे

अब तो ख़ुद अपनी ज़रूरत भी नहीं है हम को
वो भी दिन थे के कभी तेरी ज़रूरत हम थे

धूप के दश्त में कितना वो हमें ढूँढता था
ऐतबार उस के लिए अब्र की सूरत हम थे
ऐतबार साज़िद
About the poet

ऐतबार साज़िद

View profile & all 25 Poems / Stories

More from ऐतबार साज़िद

  1. भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलें - ऐतबार साज़िद

    भीड़ है बर-सर-ए-बाज़ार कहीं और चलेंआ मेरे दिल मेरे ग़म-ख़्वार कहीं और चलें

    12.4K reads
  2. छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथ - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे कई बे-फ़ैज़ मफ़ादात के साथलोग ज़िंदा हैं अजब सूरत-ए-हालात के साथ

    12.4K reads
  3. छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैं - ऐतबार साज़िद

    छोटे छोटे से मफ़ादात लिए फिरते हैंदर-ब-दर ख़ुद को जो दिन रात लिए फिरते हैं

    12.4K reads
  4. घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत - ऐतबार साज़िद

    घर की दहलीज़ से बाज़ार में मत आ जानातुम किसी चश्म-ए-ख़रीदार में मत आ जाना

    12.4K reads
  5. जाने किस चाह के किस प्यार के - ऐतबार साज़िद

    जाने किस चाह के किस प्यार के गुन गाते होरात दिन कौन से दिल-दार के गुन गाते हो

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like