तेग़ चढ़ उस की सान पर आई - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँAhsanullah khan bayan

3 min read · 12.4K reads

तेग़ चढ़ उस की सान पर आई
देखें किस किस की जान पर आई

हम भी हाज़िर हैं खींचिए शमशीर
तबा गर इम्तिहान पर आई

टुक शिकायत की अब इजाज़त हो
नहीं रुकती ज़बान पर आई

पूछिए हाल-ए-ज़ार ये न कभू
दिल-ए-ना-मेहर-बान पर आई

दिल हमारा कि घर ये तेरा था
क्यूँ शिकस्त इस मकान पर आई

कट गई दूदमान-ए-ताक की नाक
दुख़्त-ए-रज़ जब दुकान पर आई

टुक तो ज़ालिम सँभाल ख़ंजर-ए-कीं
कारद अब उस्तुख़्वान पर आई

आलम-ए-जाँ से तू नहीं आया
एक आफ़त जहान पर आई

ग़ैर के आगे दिल की बात ‘बयाँ’
आह मेरी ज़बान पर आई
अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ
About the poet

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ Ahsanullah khan bayan

दीवान-ए-बयाँ

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

  1. इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या हैक़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है

    12.4K reads
  2. जा कहे कू-ए-यार में कोई - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    जा कहे कू-ए-यार में कोईमर गया इंतिज़ार में कोई

    12.4K reads
  3. कहा अग़्यार का हक़ में मेरे - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहा अग़्यार का हक़ में मेरे मंज़ूर मत कीजोमुझे नज़दीक से अपने कभू तो दूर मत कीजो

    12.4K reads
  4. कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह ओ शाम होपर वस्ल में भी लुत्फ़ नहीं जो मुदाम हो

    12.4K reads
  5. ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दियाजो लिया उस का इवज़ उस से मुझे बेहतर दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी