रात उस तुनक-मिज़ाज से कुछ - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँAhsanullah khan bayan

3 min read · 12.4K reads

रात उस तुनक-मिज़ाज से कुछ बात बढ़ गई
वो रूठ कर गया तो ग़ज़ब रात बढ़ गई

ये कहियो हम-नशीं मुझे क्या क्या न कह गए
मैं घट गया न आप की कुछ ज़ात बढ़ गई

बोसे के नाम ही पे लगे काटने ज़बाँ
कितनी अमल से आगे मकाफ़ात बढ़ गई

चश्मों से मेरे शहर में तूफ़ान-ए-गिर्या है
नादान जानते हैं कि बरसात बढ़ गई

समझा था मैं कमर ही तलक ज़ुल्फ़ का कमाल
वो पाँव से भी आगे कई हात बढ़ गई

अग़्यार से नहीं है सरोकार यार को
मेरे ब-रग़्म उन पे इनायात बढ़ गई

बे-तौरियों से उस की बयाँ मैं तो खिंच रहा
ग़ैरों की उस के साथ मुलाक़ात बढ़ गई
अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ
About the poet

अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ Ahsanullah khan bayan

दीवान-ए-बयाँ

View profile & all 10 Poems / Stories

More from अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

  1. इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    इश्वा है नाज़ है ग़म्ज़ा है अदा है क्या हैक़हर है सेहर है जादू है बला है क्या है

    12.4K reads
  2. जा कहे कू-ए-यार में कोई - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    जा कहे कू-ए-यार में कोईमर गया इंतिज़ार में कोई

    12.4K reads
  3. कहा अग़्यार का हक़ में मेरे - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहा अग़्यार का हक़ में मेरे मंज़ूर मत कीजोमुझे नज़दीक से अपने कभू तो दूर मत कीजो

    12.4K reads
  4. कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    कहता है कौन हिज्र मुझे सुब्ह ओ शाम होपर वस्ल में भी लुत्फ़ नहीं जो मुदाम हो

    12.4K reads
  5. ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ - अहसनुल्लाह ख़ान बयाँ

    ले के दिल उस शोख़ ने इक दाग़ सीने पर दियाजो लिया उस का इवज़ उस से मुझे बेहतर दिया

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like