कविताएँ-प्रार्थनाएँ

अहर्निश सागरअहर्निश सागर

1 min read · 12.4K reads

कविताएँ वे उदास प्रार्थनाएँ हैं

जिन्हें मैं ईश्वर से छिपाता हूँ

लेकिन मैं उन्हें छिपा नहीं पाऊँगा

अगर ईश्वर मेरे घर में

मेरी प्रेमिका या पुत्री बनकर आया

अहर्निश सागर
About the poet

अहर्निश सागर

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like