कथा

अहर्निश सागरअहर्निश सागर

1 min read · 12.4K reads

उपन्यास

एक लंबी कथा होती है प्रिय!

लेकिन यह एक वृक्ष की आत्मकथा थी

वहीं खड़ा

वहीं बढ़ा

वहीं ठूँठ हुआ

सिर्फ़ दो ही मौसम थे

पतझड़, जिसमें बाहर की तरफ़ झरता

एक वसंत, जिसमें भीतर की तरफ़ झरता

इतना नीरस जीवन था

कि एक कविता तक की जगह नहीं थी

प्रेम रहा, लेकिन इतना निस्पंद

कि स्मृतियों में टाँगने के लिए

एक गर्म साँस तक नहीं है

इतना धीरे...

इतना धीरे क़रीब आना हुआ

कि हम अंत के बाद ही मिल सके।

अहर्निश सागर
About the poet

अहर्निश सागर

नई पीढ़ी के कवि।

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like