मैं ख़ाक हो रहा हूँ यहाँ ख़ाक-दान में - अहमद रिज़वान

(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

3 min read · 12.4K reads

मैं ख़ाक हो रहा हूँ यहाँ ख़ाक-दान में
वो रंग भर रहा है उधर आसमान में

ये कौन बोलता है मिरे दिल के अंदरूँ
आवाज़ किस की गूँजती है इस मकान में

फिर यूँ हुआ कि ज़मज़मा-पर्दाज़ हो गई
वो अंदलीब और किसी गुलसितान में

उड़ती है खाक दिल के दरीचों के आस पास
शायद मकीन कोई नहीं इस मकान में

यूँही नहीं रूका था ज़रा देर को सफ़र
दीवार आ गई थी कोई दरमियान में

इक ख़्वाब की तलाश में निकला हुआ वजूद
शायद पहुँच चुका है किसी दास्तान में

‘अहमद’ तराशता हूँ कहीं बाद में उसे
तस्वीर देख लेता हूँ पहले चटान में
(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान
About the poet

(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

Ahmad Rizvan

View profile & all 6 Poems / Stories

More from (Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

  1. आँखें बनाता दश्त की वुसअत को देखता - अहमद रिज़वान

    आँखें बनाता दश्त की वुसअत को देखताहैरत बनाने वाले की हैरत को देखता

    12.4K reads
  2. आता ही नहीं होने का यक़ीं क्या बात करूँ - अहमद रिज़वान

    आता ही नहीं होने का यक़ीं क्या बात करूँहै दूर बहुत वो ख़्वाब-नशीं क्या बात करूँ

    12.4K reads
  3. बात करने का नहीं सामने आने का नहीं - अहमद रिज़वान

    बात करने का नहीं सामने आने का नहींवो मुझे मेरी अज़िय्यत से बचाने का नहीं

    12.4K reads
  4. ख़ाक देखी है शफ़क़ ज़ार-ए-फ़लक देखा है - अहमद रिज़वान

    ख़ाक देखी है शफ़क़ ज़ार-ए-फ़लक देखा हैज़र्फ़ भर तेरी तमन्ना में भटक देखा है

    12.4K reads
  5. किसी को छोड़ देता हूँ किसी के साथ चलता हूँ - अहमद रिज़वान

    किसी को छोड़ देता हूँ किसी के साथ चलता हूँमैं चलता हूँ तो वाबस्तगी के साथ चलता हूँ

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like