बात करने का नहीं सामने आने का नहीं - अहमद रिज़वान

(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

3 min read · 12.4K reads

बात करने का नहीं सामने आने का नहीं
वो मुझे मेरी अज़िय्यत से बचाने का नहीं

दूर इक शहर है जो पास बुलाता है मुझे
वर्ना ये शहर कहीं छोड़ के जाने का नहीं

क्या यूँही रोत के पहलू में कटेगी ये हयात
क्या कोई शहर के लोगों को जगाने का नहीं

अजनबी लोग हैं मैं जिन में घिरा रहता हूँ
आश्ना कोई यहाँ मेरे फ़साने का नहीं

ये जो इक शहर है ये जिस पे तसर्रूफ़ है मिरा
मैं यहाँ कोई भी दीवार बनाने का नहीं

बाद मुद्दत के जो आया था वही लौट गया
अब यहाँ कोई चराग़ों को जलाने का नहीं

आने वाली है नई सुब्ह ज़रा देर के बाद
क्या कोई राह-ए-तमन्ना को सजाने का नहीं
(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान
About the poet

(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

Ahmad Rizvan

View profile & all 6 Poems / Stories

More from (Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

  1. आँखें बनाता दश्त की वुसअत को देखता - अहमद रिज़वान

    आँखें बनाता दश्त की वुसअत को देखताहैरत बनाने वाले की हैरत को देखता

    12.4K reads
  2. आता ही नहीं होने का यक़ीं क्या बात करूँ - अहमद रिज़वान

    आता ही नहीं होने का यक़ीं क्या बात करूँहै दूर बहुत वो ख़्वाब-नशीं क्या बात करूँ

    12.4K reads
  3. ख़ाक देखी है शफ़क़ ज़ार-ए-फ़लक देखा है - अहमद रिज़वान

    ख़ाक देखी है शफ़क़ ज़ार-ए-फ़लक देखा हैज़र्फ़ भर तेरी तमन्ना में भटक देखा है

    12.4K reads
  4. किसी को छोड़ देता हूँ किसी के साथ चलता हूँ - अहमद रिज़वान

    किसी को छोड़ देता हूँ किसी के साथ चलता हूँमैं चलता हूँ तो वाबस्तगी के साथ चलता हूँ

    12.4K reads
  5. मैं ख़ाक हो रहा हूँ यहाँ ख़ाक-दान में - अहमद रिज़वान

    मैं ख़ाक हो रहा हूँ यहाँ ख़ाक-दान मेंवो रंग भर रहा है उधर आसमान में

    12.4K reads