आँखें बनाता दश्त की वुसअत को देखता - अहमद रिज़वान

(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

3 min read · 12.4K reads

आँखें बनाता दश्त की वुसअत को देखता
हैरत बनाने वाले की हैरत को देखता

होता न कोई कार-ए-ज़माना मिरे सुपुर्द
बस अपने कारोबार-ए-मोहब्बत को देखता

कर के नगर नगर का सफ़र इस ज़मीन पर
लोगों की बूद-ओ-बाश ओ रिवायत को देखता

आता अगर ख़याल शजर छाँव में नहीं
घर से निकल के धूप की हिद्दत को देखता

यूँ लग रहा था मैं कोई सहरा का पेड़ हूँ
उस शाम तो अगर मिरी हालत को देखता

‘अहमद’ वो इज़्न-ए-दीद जो देता तो एक शाम
ख़ुद पर गुज़रने वाली अज़िय्यत को देखता
(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान
About the poet

(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

Ahmad Rizvan

View profile & all 6 Poems / Stories

More from (Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

  1. आता ही नहीं होने का यक़ीं क्या बात करूँ - अहमद रिज़वान

    आता ही नहीं होने का यक़ीं क्या बात करूँहै दूर बहुत वो ख़्वाब-नशीं क्या बात करूँ

    12.4K reads
  2. बात करने का नहीं सामने आने का नहीं - अहमद रिज़वान

    बात करने का नहीं सामने आने का नहींवो मुझे मेरी अज़िय्यत से बचाने का नहीं

    12.4K reads
  3. ख़ाक देखी है शफ़क़ ज़ार-ए-फ़लक देखा है - अहमद रिज़वान

    ख़ाक देखी है शफ़क़ ज़ार-ए-फ़लक देखा हैज़र्फ़ भर तेरी तमन्ना में भटक देखा है

    12.4K reads
  4. किसी को छोड़ देता हूँ किसी के साथ चलता हूँ - अहमद रिज़वान

    किसी को छोड़ देता हूँ किसी के साथ चलता हूँमैं चलता हूँ तो वाबस्तगी के साथ चलता हूँ

    12.4K reads
  5. मैं ख़ाक हो रहा हूँ यहाँ ख़ाक-दान में - अहमद रिज़वान

    मैं ख़ाक हो रहा हूँ यहाँ ख़ाक-दान मेंवो रंग भर रहा है उधर आसमान में

    12.4K reads