आता ही नहीं होने का यक़ीं क्या बात करूँ - अहमद रिज़वान

(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

5 min read · 12.4K reads

आता ही नहीं होने का यक़ीं क्या बात करूँ
है दूर बहुत वो ख़्वाब-नशीं क्या बात करूँ

क्या बात करूँ जो अक्स था मेरी आँखों में
वो छोड़ गया इक शाम कहीं क्या बात करूँ

क्या बात करूँ जो घड़ियाँ मेरी हमदम थीं
वो घड़ियाँ ही आज़ार बनी क्या बात करूँ

क्या बात करूँ मिरे साथी मुझ से छूट गए
वो लोग नहीं वो ख़्वाब नहीं क्या बात करूँ

क्या बात करूँ ये लोग भला कब सुनते हैं
सब बातें अंदर डूब गईं क्या बात करूँ

क्या बात करूँ अपनों की जितनी लाशें थीं
मिरे सीने में सब आन गिरीं क्या बात करूँ

क्या बात करूँ जो बातें तुम से करनी थीं
अब उन बातों का वक़्त नहीं क्या बात करूँ

क्या बात करूँ कभी पानी बातें करता था
ये दरिया इस की ख़ुश्क ज़मीं क्या बात करूँ

क्या बात करूँ सहरा में चाँद अकेला है
और मेरे साथ भी कोई नहीं क्या बात करूँ

क्या बात करूँ ‘रिज़वान’ कि रोना आता है
सब बातें उस की बात से थीं क्या बात करूँ
(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान
About the poet

(Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

Ahmad Rizvan

View profile & all 6 Poems / Stories

More from (Ahmad Rizvan)अहमद रिज़वान

  1. आँखें बनाता दश्त की वुसअत को देखता - अहमद रिज़वान

    आँखें बनाता दश्त की वुसअत को देखताहैरत बनाने वाले की हैरत को देखता

    12.4K reads
  2. बात करने का नहीं सामने आने का नहीं - अहमद रिज़वान

    बात करने का नहीं सामने आने का नहींवो मुझे मेरी अज़िय्यत से बचाने का नहीं

    12.4K reads
  3. ख़ाक देखी है शफ़क़ ज़ार-ए-फ़लक देखा है - अहमद रिज़वान

    ख़ाक देखी है शफ़क़ ज़ार-ए-फ़लक देखा हैज़र्फ़ भर तेरी तमन्ना में भटक देखा है

    12.4K reads
  4. किसी को छोड़ देता हूँ किसी के साथ चलता हूँ - अहमद रिज़वान

    किसी को छोड़ देता हूँ किसी के साथ चलता हूँमैं चलता हूँ तो वाबस्तगी के साथ चलता हूँ

    12.4K reads
  5. मैं ख़ाक हो रहा हूँ यहाँ ख़ाक-दान में - अहमद रिज़वान

    मैं ख़ाक हो रहा हूँ यहाँ ख़ाक-दान मेंवो रंग भर रहा है उधर आसमान में

    12.4K reads