रेत से बुत न बना - अहमद नदीम क़ासमी

Ahmad Nadim Kasmiअहमद नदीम क़ासमी20 Sept 1916 – 10 Sept 2006

4 min read · 12.4K reads

रेत से बुत न बना मेरे अच्छे फ़नकार
एक लम्हे को ठहर मैं तुझे पत्थर ला दूँ
मैं तेरे सामने अम्बार लगा दूँ लेकिन
कौन से रंग का पत्थर तेरे काम आएगा
सुर्ख़ पत्थर जिसे दिल कहती है बेदिल दुनिया
या वो पत्थराई हुई आँख का नीला पत्थर
जिस में सदियों के तहय्युर के पड़े हों डोरे
क्या तुझे रूह के पत्थर की जरूरत होगी
जिस पे हक़ बात भी पत्थर की तरह गिरती है
इक वो पत्थर है जिसे कहते हैं तहज़ीब-ए-सफ़ेद
उस के मर-मर में सियाह ख़ून झलक जाता है
इक इन्साफ़ का पत्थर भी होता है मगर
हाथ में तेशा-ए-ज़र हो, तो वो हाथ आता है
जितने मयार हैं इस दौर के सब पत्थर हैं
शेर भी रक्स भी तस्वीर-ओ-गिना भी पत्थर
मेरे इलहाम तेरा ज़हन-ए-रसा भी पत्थर
इस ज़माने में हर फ़न का निशां पत्थर है
हाथ पत्थर हैं तेरे मेरी ज़ुबां पत्थर है
रेत से बुत न बना ऐ मेरे अच्छे फ़नकार
Ahmad Nadim Kasmi
About the poet

Ahmad Nadim Kasmi अहमद नदीम क़ासमी

अहमद नदीम क़ासमी

View profile & all 29 Poems / Stories

More from Ahmad Nadim Kasmi

  1. तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहां तक देखूं - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  2. कौन कहता है - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  3. तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  4. किस को क़ातिल - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  5. गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं - अहमद नदीम क़ासमी

    गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं गुलज़ारों मेंजल रहा हूँ भरी बरसात की बौछारों में

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like