गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं - अहमद नदीम क़ासमी

Ahmad Nadim Kasmiअहमद नदीम क़ासमी20 Sept 1916 – 10 Sept 2006

3 min read · 12.4K reads

गुल तेरा रंग चुरा लाए हैं गुलज़ारों में
जल रहा हूँ भरी बरसात की बौछारों में

मुझसे कतरा के निकल जा, मगर ऐ जान-ए-हया
दिल की लौ देख रहा हूं तेरे रुख़सारों में

हुस्न-ए-बेगाना-ए-एहसास-जमाल अच्छा है
ग़ुन्चे खिलते हैं तो बिक जाते हैं बाज़ारों में

जि़क्र करते हैं तेरा मुझसे बाउनवान-ए-जफ़ा
चारागर फूल पिरो लाए हैं तलवारों में

ज़ख्म छुप सकते हैं लकिन मुझे फ़न ही सौगंध
ग़म की दौलत भी है शामिल मेरे शहकारों में

मुझको नफ़रत से नहीं प्यार से मसलूब करो
मैं तो शामिल हूं मोहब्बत के गुनाहवरों
Ahmad Nadim Kasmi
About the poet

Ahmad Nadim Kasmi अहमद नदीम क़ासमी

अहमद नदीम क़ासमी

View profile & all 29 Poems / Stories

More from Ahmad Nadim Kasmi

  1. तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहां तक देखूं - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  2. कौन कहता है - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे खोकर भी तुझे पाऊं जहाँ तक देखूँहुस्न-ए-यज़्दां[1] से तुझे हुस्न-ए-बुतां[2] तक देखूं

    12.4K reads
  3. तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  4. किस को क़ातिल - अहमद नदीम क़ासमी

    तुझे इज़हार-ए-मुहब्बत से अगर नफ़रत हैतूने होठों के लरज़ने को तो रोका होता

    12.4K reads
  5. शाम को सुबह-ए-चमन याद आई - अहमद नदीम क़ासमी

    शाम को सुबह-ए-चमन याद आई,किसकी ख़ुश्बू-ए-बदन याद आई|

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like