ज़िंदगी का वह मेरी लम्हा था बेहद ख़ुशगवार - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmiअहमद अली बर्क़ी आज़मी25 Sept 1954

5 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी का वह मेरी लम्हा था बेहद ख़ुशगवार
रूठना उसका मेरा उसको मनाना बार- बार
 
कुछ नहीं मालूम क्यों है इस क़दर वह ज़ूद रंज
जाने कब आएगा उसकी बेक़रारी को क़रार
 
कुछ बताता भी नहीं अपने न आने का सबब
है बहुत सब्र आज़मा ऐसे में उसका इंतेज़ार
 
हो गया है मुंतशिर शीराज़-ए हस्ती मेरा
फिर भी मैं होता नहीँ सोजें दुरूँ से अशकबार
 
हर घड़ी मलहज़ है पासे रवादारी मुझे
ताकि हो जाए न उसका राज़ सब पर आशकार
 
जानता हूँ यह की है वादा शिकन वह फिर भी मैं
कर रहा हूँ वादा-ए- फ़र्दा पे उसके एतेबार
 
वह कभी भी इस क़दर पहले नहीं था संगदिल
कर रहा है अपनी बातों से वह मुझको संगसार
 
हो गई है उस की तश्त अज़बाम सब पर बेरुख़ी
फिर भी वह होता नहीं अपने किए पर शर्मसार
 
हर घड़ी यह ख़ौफ है अहमद अली ‘बर्क़ी’ मुझे
बात मेरी कौन सी लग जाए उसको नागवार
Ahmad Ali Barki Azmi
About the poet

Ahmad Ali Barki Azmi अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmi

View profile & all 22 Poems / Stories

More from Ahmad Ali Barki Azmi

  1. सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने में - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने मेंहमारा क्या वो हो जाएँगे रुस्वा ख़ुद ज़माने में

    12.4K reads
  2. नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ा - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ाबिखर न जाए मेरी ज़िंदगी का शीराज़ा

    12.4K reads
  3. दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगह - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगहअश्कबारी कर रही है चश्मे-ए-तर अपनी जगह

    12.4K reads
  4. नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाए - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाएख़ुशी वह जो आए तो आकर न जाए

    12.3K reads
  5. इतना न खींचो हो गया बस - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    इतना न खींचो हो गया बसटूट न जाए तारे नफस

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल