पलट कर वो कहीं कर दे न तुम पर वार चुटकी में - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmiअहमद अली बर्क़ी आज़मी25 Sept 1954

5 min read · 12.4K reads

 

बदलता रहता है हर दम मिज़ाजे-यार चुटकी में ,
कभी इन्कार चुटकी मे, कभी इक़रार चुटकी में

कहीं ऐसा न हो हो जाए वह बेज़ार चुटकी में
तुम उस से कर रहे हो दिल्लगी बेकार चुटकी में

दिले नादाँ ठहर, अच्छी नहीं यह तेरी बेताबी
नहीं होती है राह-ए-वस्ल यूँ हमवार चुटकी में

अगर चशमे -इनायत हो गई उसकी तो दम भर में
वह रख देगा बदल कर तेरा हाल-ए-ज़ार चुटकी में

अगर मर्ज़ी नहीं उसकी तो तुम कुछ कर नहीं सकते
अगर चाहे तो हो जाएगा बेड़ा पार चुटकी में

बज़ाहिर नर्म दिल है ,वो कभी ऐसा भी होता है
वो हो जाता है अकसर बर-सरे पैकार चुटकी में

कभी भूले से भी करना न तुम उसकी दिल आज़ारी
बदल जाती है उसकी शोख़ी -ए -गुफ़्तार चुटकी में

सँभल कर सब्र का तुम लेना उसके इम्तिहाँ वरना
पलट कर वो कहीं कर दे न तुम पर वार चुटकी में

हमेशा याद रखना वो बहुत हस्सास है बर्क़ी
अगर ख़ुश है तो हो जाएगा वो तैयार चुटकी में
Ahmad Ali Barki Azmi
About the poet

Ahmad Ali Barki Azmi अहमद अली बर्क़ी आज़मी

Ahmad Ali Barki Azmi

View profile & all 22 Poems / Stories

More from Ahmad Ali Barki Azmi

  1. सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने में - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    सता लें हमको, दिलचस्पी जो है उनकी सताने मेंहमारा क्या वो हो जाएँगे रुस्वा ख़ुद ज़माने में

    12.4K reads
  2. नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ा - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नहीं है उसको मेरे रंजो ग़म का अंदाज़ाबिखर न जाए मेरी ज़िंदगी का शीराज़ा

    12.4K reads
  3. दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगह - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    दर्द-ए-दिल अपनी जगह दर्द-ए-जिगर अपनी जगहअश्कबारी कर रही है चश्मे-ए-तर अपनी जगह

    12.4K reads
  4. नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाए - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    नया साल ख़ुशियोँ का पैग़ाम लाएख़ुशी वह जो आए तो आकर न जाए

    12.3K reads
  5. इतना न खींचो हो गया बस - अहमद अली बर्क़ी आज़मी

    इतना न खींचो हो गया बसटूट न जाए तारे नफस

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

पीठकिसी की भी हो पीठकाम है लादना और ढोना— प्रताप सोमवंशीदिलभावुक, बच्चा, बेवकूफ, बदतमीजक्या क्या विशेषण नहीं है एक दिल के पास— प्रताप सोमवंशीदरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानापैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैपैरों को मिरे दीदा-ए-तर बाँधे हुए हैज़ंजीर की सूरत मुझे घर बाँधे हुए है— मुनव्वर रानानज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयीउलट-पुलटचारों तरफ़ रौशनी ही रौशनीइतनी रौशनी कि अँधेरे का है— हरि मृदुल