अगर उन्हें मालूम हो जाए - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

अफ़ज़ाल अहमद सय्यदअफ़ज़ाल अहमद सय्यद

5 min read · 12.4K reads

वो ज़िंदगी को डराते हैं
मौत को रिश्वत देते हैं
और उस की आँख पर पट्टी बाँध देते हैं

वो हमें तोहफ़े में ख़ंजर भेजते हैं
और उम्मीद रखते हैं
हम ख़ुद को हलाक कर लेंगे

वो चिड़िया-घर में
शेर के पिंजरे की जाली को कमज़ोर रखते हैं
और जब हम वहाँ सैर करने जाते हैं
उस दिन वो शेर का रातिब बंद कर देते हैं

जब चाँद टूटा फूटा नहीं होता
वो हमें एक जज़ीरे की सैर को बुलाते हैं
जहाँ न मारे जाने की ज़मानत का काग़ज़
वो कश्ती में इधर उधर कर देते हैं
अगर उन्हें मालूम हो जाए वो अच्छे क़ातिल नहीं
तो वो काँपने लगें
और उन की नौकरियाँ छिन जाएँ

वो हमारे मारे जाने का ख़्वाब देखते हैं
और ताबीर की किताबों को जला देते हैं

वो हमारे नाम की क़ब्र खोदते हैं
और उस में लूट का माल छुपा देते हैं

अगर उन्हें मालूम भी हो जाए
कि हमें कैसे मारा जा सकता है

फिर भी वो हमें नहीं मार सकते
अफ़ज़ाल अहमद सय्यद
About the poet

अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

  1. बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआ - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआफ़क़त फ़राज़-ए-नगीन-ओ-निगाह मुझ से हुआ

    12.4K reads
  2. दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस का - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस काग़जीदगी के लिए दस्त-ए-मेहरबाँ उस का

    12.3K reads
  3. गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आया - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आयामैं तेग़-ए-तेज़ था लेकिन मुझे ज़वाल आया

    12.4K reads
  4. हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पेगियाह-ए-ज़र्द बहुत है ये सानेहा तुझ पे

    12.4K reads
  5. इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला दे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला देशायद कि मुझे शोला-ए-दर-पेश जला दे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like