बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआ - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

अफ़ज़ाल अहमद सय्यदअफ़ज़ाल अहमद सय्यद

4 min read · 12.4K reads

बहुत न हौसला-ए-इज़्ज़-ओ-जाह मुझ से हुआ
फ़क़त फ़राज़-ए-नगीन-ओ-निगाह मुझ से हुआ

चराग़-ए-शब ने मुझे अपने ख़्वाब में देखा
सितारा-ए-सहरी ख़ुश-निगाह मुझ से हुआ

गिरफ़्त-ए-कूज़ा से इक ख़ाक मेरी सम्त बढ़ी
सफ़-ए-सराब कोई सद्द-ए-राह मुझ से हुआ

शब-ए-फ़साना-ओ-फर्संग उस से मिल आया
जो मावरा-ए-सफ़ेद-ओ-सियाह मुझ से हुआ

सर-ए-गुरेज़-ओ-गुमाँ उस ने इम्तिहान लिया
जो हम-कनार मिरा कम-निगाह मुझ से हुआ

कमान-ए-ख़ाना-ए-अफ़्लाक के मुक़ाबिल भी
मैं उस से और वो फिर कज-कुलाह मुझ से हुआ

जो सैल-ए-हिजरत-ए-गुल था मिरे क़दम से रूका
कमंद लम्हा-ए-सद-इश्तिबाह मुझ से हुआ

नियाम-ज़द न हुई मुझ से तेग़-ए-हैरानी
शिकस्त-ए-आइना-ए-इंतिबाह मुझ से हुआ
अफ़ज़ाल अहमद सय्यद
About the poet

अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

View profile & all 23 Poems / Stories

More from अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

  1. दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस का - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    दुआ की राख पे मरमर का इत्र-दाँ उस काग़जीदगी के लिए दस्त-ए-मेहरबाँ उस का

    12.4K reads
  2. गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आया - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    गिरा तो गिर के सर-ए-ख़ाक-ए-इब्तिज़ाल आयामैं तेग़-ए-तेज़ था लेकिन मुझे ज़वाल आया

    12.4K reads
  3. हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    हुआ है क़त्अ मिरा दस्त-ए-मोजज़ा तुझ पेगियाह-ए-ज़र्द बहुत है ये सानेहा तुझ पे

    12.4K reads
  4. इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला दे - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    इक शाम ये सफ़्फ़ाक ओ बद-अंदेश जला देशायद कि मुझे शोला-ए-दर-पेश जला दे

    12.4K reads
  5. इस सैल-ए-कार-ओ-किश्त से आलम हलाक था - अफ़ज़ाल अहमद सय्यद

    इस सैल-ए-कार-ओ-किश्त से आलम हलाक थालेकिन मुझे भी नश्शा-ए-पिंदार-ए-ख़ाक था

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like