मैं अच्छी तरह जानता हूँ
रोना आसान नहीं रहा जीवन में
जबकि हर क्षण रोना आया
अजीब है
न रोने पाने की बेचैनी!
मैंने हमेशा मौन को रोने का
दूसरा विकल्प रखा
यह दुनिया अभी भी समुद्र के खारेपन से
नहीं उबरी है।
मैं अच्छी तरह जानता हूँ
रोना आसान नहीं रहा जीवन में
जबकि हर क्षण रोना आया
अजीब है
न रोने पाने की बेचैनी!
मैंने हमेशा मौन को रोने का
दूसरा विकल्प रखा
यह दुनिया अभी भी समुद्र के खारेपन से
नहीं उबरी है।
