फ़रेब हैं आँखें

अदिति शर्माअदिति शर्मा

1 min read · 12.4K reads

तस्वीरें कभी न बदलें

जब वक़्त बदले दीवारें

चले जाने के बहुत क़रीब आकर ठहर जाना

जब भी बहे वक़्त

टूटकर न गिरे काँच

फ़रेब हैं आँखें

ज़हर हँसी

भँवर एक उँगली

वह उँगली तुम

ज़बान पलटकर हलक़ में

थूकती ख़ून रोज़

बाहर आते शब्द झूठे

वह झूठ मैं

प्यार कहने से पहले रुकती हुई साँस।

अदिति शर्मा
About the poet

अदिति शर्मा

नई पीढ़ी की सुपरिचित कवयित्री।

View profile & all 5 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like