चेहरों पर
पहले सीलन बनती हैं
फिर दरारें
दरारें ऐसी कि पूरबिया बयारों से
आँगन हर साल खाट पकड़ लेता है
उड़ते हुए भुए के स्पर्श से
दीवार से चटककर दो चार ईंटें
हर बार गिर जाती हैं
मुझसे अगर आप पूछेंगे कि
मैं अपने जीवन में कितनी दफ़ा रोया
तो इसके बारे में
मैं केवल आपको इतना बता सकता हूँ
मैं कभी रोते हुए पकड़ा नहीं गया।








