अंतर्विरोध

आदर्श भूषणआदर्श भूषण

1 min read · 12.4K reads

शहर में रहकर

लिखी जाती रहीं

गाँव पर कविताएँ

चमड़ी का साहित्य

कभी नहीं सहेज पाया

विभेद के उलाहने

भूख और नींद

कलह मचाते रहे

भीड़ भरी बस्तियों में

मेड़ पर खड़ा किसान

घूरता रहा

परती ज़मीन को

कारख़ानों में

कोयले की उष्मा ने

राख कर दीं हड्डियाँ रीढ़ की

तयशुदा जगह पर

कभी पहुँच नहीं पाए

पिता के पत्र

अनब्याही लड़कियों को

दुत्कारा जाता रहा

चौराहों के आस-पास

ब्याही लड़कियाँ

अपने सपनों पर जमी गर्द

आजीवन साफ़ करती रहीं

आडंबरों ने गिरा दिए

घोंसले और

भव्यता को घर का नाम दिया

खंडहरों में पाए गए

शिलालेख सिर्फ़

पांडुलिपियों के अनुवाद तक सीमित रहे

प्रगति ने

उत्कटता से किया

मानवीय संवेदनाओं का वध

मनुष्य प्रश्नों में तलाशता रहा अपना अस्तित्व

यथार्थ अपने पटाक्षेप से कोसता रहता है

मनुष्य को निरंतर।

आदर्श भूषण
About the poet

आदर्श भूषण

नई पीढ़ी के कवि-लेखक और अनुवादक।

View profile & all 24 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय