तंदूर

अदनान कफ़ील दरवेशअदनान कफ़ील दरवेश30 Sept 1994

1 min read · 12.4K reads

सिलसिला-ए-रोज़-ओ-शब

मेरे कमरे की कँटीली दीवार का नाम है

और दरवेश

एक मानूस असीर का

चर्ख़

एक बूढ़ा अइयार है

जिसकी मक्कारी मेरे इदराक को मुसलसल फ़रेब देती है

मेरी नींद के फाटक पर

सौ मन भारी

ताला लटका हुआ है

जिसकी चाबी नहर-ए-दूद में खो गई

मुझे याद नहीं मेरे हवास की सूरत कुछ भी

मैं

एक ख़्वाब से निकल कर

बदहवास

दूसरे ख़्वाब में दाख़िल होता हूँ

बदन में शोलःज़न होता है भूरा साँप

हर दूसरी छटपटाहट पहली को बोसे देती है

कमरे का ठंडा सीला सन्नाटा

भीतर की हर आवाज़ को

ओक से सुड़ककर पी जाता है

मेरी ख़्वाबगाह एक खौलता तंदूर है

जिसमें रोटियाँ नहीं

मेरा गोश्त पकता है।

अदनान कफ़ील दरवेश
About the poet

अदनान कफ़ील दरवेश

View profile & all 73 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like