पारख-पंचक - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

6 min read · 12.4K reads

जब तक पारख आय ना, अनुभव तीन प्रकार।
हरि-पद निर्भय पाय ना, सत्य विवेक विचार॥

आदि सृष्टि या उत्पत्ति में तो, सब सर्वज्ञ समान हुए.
पाँच तत्व का ढाँचा ये है, देह इसी में प्राण हुए.

तत्वों के मिश्रण में जागी, जोति विलक्षण भान हुए.
जीव, जीवन शक्ति विकासक और प्रकाशक ज्ञान हुए॥

ज्ञानकोष मानुष में पूरे और अधूरे नास्तिक हैं।
अन-अस्तित्व उपासक, नास्तिक, अस्तिवान ही आस्तिक हैं।

जीव ब्रह्म अद्वैत ज्ञान ही, सत्य शुद्ध है सात्विक है।
मानव हृदयब्रह्म का मंदिर, इसे जानते तात्विक हैं॥

जड़ चेतन सत्ता-मिश्रण से, सभी सर्जना फैली है।
यही आत्म-अनुभव संतों का, पारख-पद की शैली है।

व्यापक ब्रह्म सचेतन प्रत्यक्ष, अन्य कुगति मति थैली है।
निर्विकार है ब्रह्म एक बस और बात सब मैली है॥

है यथार्थ एक साम्य संगठन, शान्ति प्रचारक सुखकारी।
जिसमें सभी मानवी हित हों, सम-दरशी अनुभव-धारी।

आदि-वंश की शाखाएँ मिल आनंदित हों नर-नारी।
आदिधर्म पद मनुष्यत्व लें, अछूत और अत्याचारी॥

सब देशों में आदि-वंश ज्यों, मानवता से सम होते।
त्योंही आदि-हिंद के वासी, नहीं किसी से कम होते।

हिन्द मातृ भाषा-भाषी भी, सब हरिहर एकसम होते।
यदि छल-छिद्र छूत छैकारी, आदि-हिन्दु आश्रम होते॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like