इतिहास पढ़ के देखो (ख्याल) - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

4 min read · 12.4K reads

हरेक नेशन उठी है यों ही ज़रा तो इतिहास, पढ़ के देखो।
न मानो गर तो ये आर्य जाती का वेद ही खास, पढ़ के देखो।
इस हिन्द में जब ये आई चलकर, तो डाकू वहशी से कम नहीं थी।
तमीज़ ही थी, न मालो दौलत थी उसके पास, पढ़ के देखो॥
मगर है होनी ने ज़ोर मारा, भटकती आ हिन्द में आ पहुँची।
तो हिन्द सोने की सरज़मीं में, किया था जब बास, पढ़ के देखो॥
मगर थे हम हिन्द में तो अफजल, किले हमारे थे सौ-सौ यहाँ पर।
लड़े भी हम, पर हमारा छल से, गया था हो नास, पढ़ के देखो॥
हमारे पुरखे थे सीधे-सच्चे, न जानते थे कपट व छल को।
इसीसे दक्षिण से हट गये वे, ये शोक-उच्छ्वास, पढ़ के देखो॥
बचे जो जकड़े गये वही फिर गुलामी करने को आर्यों की।
वही है हरिहर हमारे नेशन बनी जोयों दास, पढ़ के देखो॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like