आत्म-विज्ञान (भजन) - अछूतानन्दजी हरिहर

Swami Achutanand 'Harihar'अछूतानन्दजी हरिहर6 May 1879 – 20 Jul 1933

4 min read · 12.4K reads

था हमको नहिं यह ज्ञान, आदि-मत हिंद-निवासी थे। टेक
विद्या से पता लगाया, गुरुता गौरव दर्शाया।
सब दूर हुआ अज्ञान, भुला रहे सत्यानासी थे॥
लिख दी झूठी बदनामी, हा! संकर-बरन हरामी।
रच-रच के कथा पुराण, बनाये दासो-दासी थी॥
जन्मे शूद्र-योनि में आकर, पूर्व के फलों को पाकर।
कहें हुक्म दिया भगवान, किये यों अँध विश्वासी थे॥
जब जीव अनादि बताया, फिर कौन कर्म फल पाया।
तब आदि सृष्टि दरम्यान, न देह कर्मेन्द्रिय वासी थे॥
ईश्वर-अंश जीव अविनासी, चेतन अमल सहज सुखरासी.
सब वेद-शास्त्र यों कहें, व्यास वेदांत-विकासी थे॥
बिन देह कर्म नहीं होगा, फिर कहाँ कर्म का भोगा।
क्यों जन्मे नीच घर आन, जीव हरिहर अनिवासी थे॥
Swami Achutanand 'Harihar'
About the poet

Swami Achutanand 'Harihar' अछूतानन्दजी हरिहर

स्वामी अछूतानन्द 'हरिहर'(1879 - 1933) दलित चेतना प्रसारक साहित्यकार तथा समाजसुधारक थे। उनका मूल नाम 'हीरालाल' था। उनका जन्म उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में हुआ था। उन्होने 'आदि-हिन्दू' आन्दोलन चलाया।और भारत में ब्रिटिश साम्राज्य विरोधी आन्दोलन का विरोध किया।…

View profile & all 30 Poems / Stories

More from Swami Achutanand 'Harihar'

  1. आल्हा - अछूतानन्दजी हरिहर

    पहले सुमरों सतगुर स्वामी, दीन्हा लौकिक आतम ज्ञान,ब्रह्म रूप चेतन घट-घट में, व्यापक सकल सृष्टि दरम्यान।

    12.4K reads
  2. कवित्त - अछूतानन्दजी हरिहर

    स्वामी दयानन्द ने यों खेद ले विचार किया,वेद अधिकार यदि शूद्रन ना बतायेंगे।

    12.4K reads
  3. आदि-वंश का डंका - अछूतानन्दजी हरिहर

    आदि हिन्दू का डंगा बजाते चलो।कौम को नींद से जगाते चलो।

    12.4K reads
  4. प्रभात फेरी (कव्वाली) - अछूतानन्दजी हरिहर

    ऐ आदि-वंश वालो! जागो, हुआ सवेरा।अब मोह-नींद त्यागो, देखो हुआ उजेरा॥

    12.4K reads
  5. सवर्णों को चेतावनी - अछूतानन्दजी हरिहर

    राम-कृष्ण की पूजा करके चंदन-तिलक लगाते हो।किंतु कुकर्मों के करने में, नेक न कभी लजाते हो॥

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like