नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैं - ज़ाहिद

अबुल मुजाहिद ज़ाहिदअबुल मुजाहिद ज़ाहिद

4 min read · 12.4K reads

 नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैं
 जो ये रोज़ ओ शब बदल दे वो निज़ाम चाहते हैं

 वही शाह चाहते हैं जो ग़ुलाम चाहते हैं
 कोई चाहता ही कब है जो अवाम चाहते हैं

 इसी बात पर हैं बरहम ये सितम-गरान-ए-आलम
 के जो छिन गया है हम से वो मुक़ाम चाहते हैं

 किसे हर्फ़-ए-हक़ सुनाऊँ के यहाँ तो उस को सुनना
 न ख़वास चाहते हैं न अवाम चाहते हैं

 ये नहीं के तू ने भेजा ही नहीं पयाम कोई
 मगर इक वही न आया जो पयाम चाहते हैं

 तेरी राह देखती हैं मेरी तिश्ना-काम आँखें
 तेरे जलवे मेरे घर के दर ओ बाम चाहते हैं

 वो किताब-ए-ज़िंदगी ही न हुई मुरत्तब अब तक
 के हम इंतिसाब जिस का तेरे नाम चाहते हैं

 न मुराद होगी पूरी कभी उन शिकारियों की
 मुझे देखना जो ज़ाहिद तह-ए-दाम चाहते हैं
अबुल मुजाहिद ज़ाहिद
About the poet

अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

  1. गया तो हुस्न न दीवार में न - ज़ाहिद

    गया तो हुस्न न दीवार में न दर में थावो एक शख़्स जो मेहमान मेरे घर में था

    12.4K reads
  2. गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार - ज़ाहिद

    गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार कितने हैंहमें मालूम है अहबाब भी ग़म-ख़्वार कितने हैं

    12.4K reads
  3. हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी - ज़ाहिद

    हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी के लिएसुकून-ए-क़ल्ब नहीं फिर भी आदमी के लिए

    12.4K reads
  4. क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के - ज़ाहिद

    क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के लज़्ज़त-ए-ज़िंदगी मिलेगीये क्या ख़बर थी बहार-ए-गुलशन लहू में डूबी हुई मिलेगी

    12.4K reads
  5. तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगे - ज़ाहिद

    तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगेसर मारका-ए-दार-ओ-रसन करते रहेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like