क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के - ज़ाहिद

अबुल मुजाहिद ज़ाहिदअबुल मुजाहिद ज़ाहिद

5 min read · 12.4K reads

 क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के लज़्ज़त-ए-ज़िंदगी मिलेगी
 ये क्या ख़बर थी बहार-ए-गुलशन लहू में डूबी हुई मिलेगी

 जिन अहल-ए-हिम्मत के रास्तों में बिछाए जाते हैं आज काँटे
 उन्ही के ख़ून-ए-जिगर से रंगीन चमन की हर इक कली मिलेगी

 वो दिन भी थे जब अँधेरी रातों में भी क़दम राह-ए-रास्त पर थे
 और आज जब रौशनी मिली है तो ज़ीस्त भटकी हुई मिलेगी

 नई सहर के हसीं सूरज तुझे ग़रीबों से वास्ता क्या
 जहाँ उजाला है सीम ओ ज़र का वहीं तेरी रौशनी मिलेगी

 कभी तो नस्ल-ओ-वतन-परस्ती की तीरगी को शिकस्त होगी
 कभी तो शाम-ए-अलम मिटेगी कभी तो सुब्ह-ए-ख़ुशी मिलेगी

 वो हम नहीं हैं के सिर्फ़ अपने ही घर में शमएँ जला के बैठें
 वहाँ वहाँ रौशनी करेंगे जहाँ जहाँ तीरगी मिलेगी

 तलाश-ए-मंज़िल का अज़्म-ए-मोहकम दलील-ए-मंज़िल-रस्सी है ज़ाहिद
 क़दम तो अपने बढ़ाओ आगे खुली हुई राह भी मिलेगी
अबुल मुजाहिद ज़ाहिद
About the poet

अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

  1. गया तो हुस्न न दीवार में न - ज़ाहिद

    गया तो हुस्न न दीवार में न दर में थावो एक शख़्स जो मेहमान मेरे घर में था

    12.4K reads
  2. गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार - ज़ाहिद

    गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार कितने हैंहमें मालूम है अहबाब भी ग़म-ख़्वार कितने हैं

    12.4K reads
  3. हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी - ज़ाहिद

    हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी के लिएसुकून-ए-क़ल्ब नहीं फिर भी आदमी के लिए

    12.4K reads
  4. नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैं - ज़ाहिद

    नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैंजो ये रोज़ ओ शब बदल दे वो निज़ाम चाहते हैं

    12.4K reads
  5. तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगे - ज़ाहिद

    तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगेसर मारका-ए-दार-ओ-रसन करते रहेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like