हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी - ज़ाहिद

अबुल मुजाहिद ज़ाहिदअबुल मुजाहिद ज़ाहिद

3 min read · 12.4K reads

 हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी के लिए
 सुकून-ए-क़ल्ब नहीं फिर भी आदमी के लिए

 तमाम उम्र ख़ुशी की तलाश में गुज़री
 तमाम उम्र तरसते रहे ख़ुशी के लिए

 न खा फ़रेब वफ़ा का ये बे-वफ़ा दुनिया
 कभी किसी के लिए है कभी किसी के लिए

 ये दौर-ए-शम्स-ओ-क़मर ये फ़रोग़-ए-इल्म-ओ-हुनर
 ज़मीन फिर भी तरसती है रौशनी के लिए

 कभी उठे थे जो खुर्शीद-ए-ज़िंदगी बन कर
 तरस रहे हैं वो तारों की रौशनी के लिए

 सितम-तराज़ी-ए-दौर-ए-ख़िरद ख़ुदा की पनाह
 के आदमी ही मुसीबत है आदमी के लिए

 रह-ए-हयात की तारीकियों में ऐ ज़ाहिद
 चराग़-ए-दिल है मेरे पास रौशनी के लिए
अबुल मुजाहिद ज़ाहिद
About the poet

अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

  1. गया तो हुस्न न दीवार में न - ज़ाहिद

    गया तो हुस्न न दीवार में न दर में थावो एक शख़्स जो मेहमान मेरे घर में था

    12.4K reads
  2. गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार - ज़ाहिद

    गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार कितने हैंहमें मालूम है अहबाब भी ग़म-ख़्वार कितने हैं

    12.4K reads
  3. नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैं - ज़ाहिद

    नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैंजो ये रोज़ ओ शब बदल दे वो निज़ाम चाहते हैं

    12.4K reads
  4. क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के - ज़ाहिद

    क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के लज़्ज़त-ए-ज़िंदगी मिलेगीये क्या ख़बर थी बहार-ए-गुलशन लहू में डूबी हुई मिलेगी

    12.4K reads
  5. तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगे - ज़ाहिद

    तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगेसर मारका-ए-दार-ओ-रसन करते रहेंगे

    12.4K reads