गया तो हुस्न न दीवार में न - ज़ाहिद

अबुल मुजाहिद ज़ाहिदअबुल मुजाहिद ज़ाहिद

3 min read · 12.4K reads

 गया तो हुस्न न दीवार में न दर में था
 वो एक शख़्स जो मेहमान मेरे घर में था

 नजात धूप से मिलती तो किस तरह मिलती
 मेरा सफ़र तो मियाँ दश्त-ए-बे-शजर में था

 ग़म-ए-ज़माना की नागन ने डस लिया सब को
 वही बचा जो तेरी ज़ुल्फ़ के असर में था

 खुली जो आँख तो अफ़्सून-ए-ख़्वाब टूट गया
 अभी अभी कोई चेहरा मेरी नज़र में था

 न आई घर में कभी इक किरन भी सूरज की
 अगरचे मेरा मकाँ वादी-ए-सहर में था

 मिला न घर से निकल कर भी चैन ऐ ज़ाहिद
 खुली फ़ज़ा में वही ज़हर था जो घर में था
अबुल मुजाहिद ज़ाहिद
About the poet

अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

  1. गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार - ज़ाहिद

    गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार कितने हैंहमें मालूम है अहबाब भी ग़म-ख़्वार कितने हैं

    12.4K reads
  2. हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी - ज़ाहिद

    हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी के लिएसुकून-ए-क़ल्ब नहीं फिर भी आदमी के लिए

    12.4K reads
  3. नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैं - ज़ाहिद

    नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैंजो ये रोज़ ओ शब बदल दे वो निज़ाम चाहते हैं

    12.4K reads
  4. क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के - ज़ाहिद

    क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के लज़्ज़त-ए-ज़िंदगी मिलेगीये क्या ख़बर थी बहार-ए-गुलशन लहू में डूबी हुई मिलेगी

    12.4K reads
  5. तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगे - ज़ाहिद

    तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगेसर मारका-ए-दार-ओ-रसन करते रहेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like