गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार - ज़ाहिद

अबुल मुजाहिद ज़ाहिदअबुल मुजाहिद ज़ाहिद

3 min read · 12.4K reads

 गिला किस से करें अग़्यार-ए-दिल-आज़ार कितने हैं
 हमें मालूम है अहबाब भी ग़म-ख़्वार कितने हैं

 सकत बाक़ी नहीं क़ुम बे-इज़्निल्लाह कहने की
 मसीहा भी हमारे दौर के बीमार कितने हैं

 ये सोचो कैसी राहों से गुज़र कर मैं यहाँ पहुँचा
 ये मत देखो मेरे दामन में उलझे ख़ार कितने हैं

 जो सोते हैं नहीं कुछ ज़िक्र उन का वो तो सोते हैं
 मगर जो जागते हैं उन में भी बे-दार कितने हैं

 बहुत हैं मुद्दई सच की तरफ़-दारी के ऐ ज़ाहिद
 मगर जो झूट से हैं बर-सर-ए-पैकार कितने हैं
अबुल मुजाहिद ज़ाहिद
About the poet

अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

View profile & all 6 Poems / Stories

More from अबुल मुजाहिद ज़ाहिद

  1. गया तो हुस्न न दीवार में न - ज़ाहिद

    गया तो हुस्न न दीवार में न दर में थावो एक शख़्स जो मेहमान मेरे घर में था

    12.4K reads
  2. हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी - ज़ाहिद

    हर एहतिमाम है दो दिन की ज़िंदगी के लिएसुकून-ए-क़ल्ब नहीं फिर भी आदमी के लिए

    12.4K reads
  3. नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैं - ज़ाहिद

    नई सुब्ह चाहते हैं नई शाम चाहते हैंजो ये रोज़ ओ शब बदल दे वो निज़ाम चाहते हैं

    12.4K reads
  4. क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के - ज़ाहिद

    क़फ़स से छुटने पे शाद थे हम के लज़्ज़त-ए-ज़िंदगी मिलेगीये क्या ख़बर थी बहार-ए-गुलशन लहू में डूबी हुई मिलेगी

    12.4K reads
  5. तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगे - ज़ाहिद

    तज्दीद-ए-रवायात-ए-कोहन करते रहेंगेसर मारका-ए-दार-ओ-रसन करते रहेंगे

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like