तुम्हारी याद की खुशबू को लेकर जब हवा आयी - अबू आरिफ़

अबू आरिफ़अबू आरिफ़

3 min read · 12.4K reads

तुम्हारी याद की खुशबू को लेकर जब हवा आयी
मैं तेरे दिल में बसता हूँ कुछ ऐसी ही सदा आयी

तेरे क़दमों को चूमें क़ामयाबी हर घड़ी हर पल
मेरे होठों पर जब भी आयी तो बस यही दुआ आयी।

अजब दस्तूर दुनिया का मोहब्बत को बुरा समझे
यहाँ तो इश्क़ के हिस्से में हरदम ही सज़ा आयी

मोहब्बत है मेरा ईमान बस मैं इसमें क़ायम हूँ
नहीं सोचा कभी हिस्से में कितनी बद्दुआ आयी

तेरे चेहरे की रंगत फूल में ख़ुशबू कली में है
तेरी उल्फ़त का किस्सा लेके अब बादे सबा आयी

कोई अपना कहे आरिफ़ को बस इतनी तमन्ना है
कि मैं भी कह सकूँ हिस्से में मेरे भी वफ़ा आयी
अबू आरिफ़
About the poet

अबू आरिफ़

View profile & all 24 Poems / Stories

More from अबू आरिफ़

  1. अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा है - अबू आरिफ़

    अज़्म मोहकम करके दिल में ये ही एक सहारा हैदरिया हो या कि समन्दर सब का एक किनारा है

    12.4K reads
  2. ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजिये - अबू आरिफ़

    ख़ामोश न रहिये कोई बात कीजियेतन्हा जो किया करते थे अब साथ कीजिये

    12.4K reads
  3. ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव हो - अबू आरिफ़

    ग़ज़ल सरा हूँ तेरी खातिर कुछ तो लगाव होहमसे जुदा हो कैसी बीती सारा हाल सुनाव हो

    12.4K reads
  4. देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही है - अबू आरिफ़

    देखो ये शाम गेसुय-ए-शब खोल रही हैगुंचे चटक रहे है कली बोल रही है

    12.4K reads
  5. क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये है - अबू आरिफ़

    क़ुदरत से वह जाने तमन्ना ऐसी अदा कुछ पाये हैउसके परतवे हुस्न से गुल भी अपना रंग चुराये है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानातुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैतुम्हारे जिस्म की ख़ुश्बू गुलों से आती हैख़बर तुम्हारी भी अब दूसरों से आती है— मुनव्वर रानाक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायअर्थात् एक ज़रूरी काममहाकाव्यों महानायकों के दिन हवा हुएआज दिन भर बस मैं एक कुतिया का पीछा करूँगा— हेमंत शेषआग की रेत पर तैरती नदीउस लड़की के सिर परसदैव तारों से जड़ा— भूपिंदर प्रीतप्रेम के दस्तावेज़ों मेंप्रेम के दस्तावेज़ों में बाक़ी हैअभी लिखी जानी दास्ताँ उन लोगों की— धर्मेश