अभी मैंने प्रतीक्षाओं में
समेट लिया है ख़ुद को
आना है सुंदर समय मेरे हाथों भी
अस्तित्व
जैसे सूर्य प्रतीक्षित है चंद्रमा के बाद,
अपने वक़्त पर तारे
मैंने नदियों की धारा से सीखा है प्रतीक्षारत समय का
आविष्कार होने दो, होने दो
आएगी धार टूट कर जो तुमसे मिलेगी
इस तरह, इस तरह
मैं खंडित होकर
बार-बार जुड़ती हूँ,
यही मेरा विखंडन है जो
मुझे ख़त्म होने से रोकता है,
देता है जीवन विस्तार








