मैं हूँ यहाँ इस इस तरह भी

आभा बोधिसत्वआभा बोधिसत्व18 Sept 1969

1 min read · 12.4K reads

धरा हूँ

पेड़ हूँ

हरा हूँ

जिसे चाहूँ दूँ फल,

जिसे फूल

जिसे दूँ ख़ुशबू

अन्न हूँ जिसे चाहूँ दूँ तृप्ति

रोना त्याग कर,

पानी अपनी आँखों में बाँध कर

यह वह पानी नहीं जिसकी परिभाषा

तुम्हारे पास है कुलबोरनी नदी

यह नदी है गंगा जो रोई मेरे साथ

यमुना भी

यह वह पानी है जिसमें मैं जीती हूँ

अपने अस्तित्व में

अब मैं हूँ यहाँ इस तरह भी

आभा बोधिसत्व
About the poet

आभा बोधिसत्व

इस सदी में सामने आईं हिंदी कवयित्री। मूल नाम : आभा बोधिसत्व जन्म : 18/09/1969 | हावड़ा, पश्चिम बंगाल

View profile & all 10 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like