अमरूद नहीं हूँ कि
खा ले कोई जब मन करे तब
बेवजह-बेमौसम
अगर गलती से यह होऊँ भी तब
कुर्सी पर बैठे मंत्री जी
खड़े हुए संत्री जी,
चौके में बैठी अम्मा जी
सड़कों पर घूमते भाई जी
नफ़रत और प्रेम के पसोपेश का
झोला लिए मुझसे ही मोर्चा लिए
पिता जी को दुनिया के हर रिश्ते को देना होगा जवाब
इस अपच, अकुलीन व्यवस्था से
व्यवस्था की बैसाखी जोड़ने के लिए
जहाँ स्त्री रह सके, गह सके इत्मीनान...








