एक साथी ज़रूरी है
बिल्कुल ज़रूरी है
सेवा और प्यार का मौसम मनाने के लिए...
बुख़ार नापने के लिए
दवा-पानी के लिए
पीठ खुजाने के लिए
बंद करने के लिए लाइट
चादर ओढ़ाने के लिए
माथा छू कर प्रेम जताने के लिए
न प्रेम करने के लिए
न झगड़ा करने के लिए... बस
सेवा-प्यार का मौसम मनाने के लिए
एक साथी ज़रूरी है...








